IQNA

आज, इस्लामी देशों के हज व तीर्थयात्रा स्वास्थ्य का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

5:11 - September 05, 2012
समाचार आईडी: 2405317
स्वास्थ्य विभागः इस्लामी देशों के हज व तीर्थयात्रा स्वास्थ्य का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 17 इस्लामी देशों के अधिकारियों की उपस्थित के साथ 5 सितंबर से आंतरिक मंत्रालय के हॉल में शुरू हो रहा है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इस्लामी देशों के हज व तीर्थयात्रा स्वास्थ्य का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 17 इस्लामी देशों के अधिकारियों की उपस्थित के साथ 5 सितंबर से आंतरिक मंत्रालय के हॉल में शुरू हो रहा है और 7 सितंबर तक जारी रहेगा.
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हज व तीर्थयात्रा संगठन में सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि,रेड क्रास सोसाइटी के अध्यक्ष, हज व तीर्थयात्रा संगठन के प्रमुख और इस्लामी देशों के मेहमान मौजूद रहेंगे ता कि हज के मेडिकल मुद्दों पर चर्चा व बहस की जा सके और अपने अनुभवों का आदान प्रदान करें.
उल्लेखनी है, सम्मेलन में आमंत्रित ओमान, लेबनान, अल्जीरिया, यूक्रेन, केन्या, फिलीपींस, तातारस्तान, तुर्की, तंजानिया, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, सिएरा लियोन, किर्गिस्तान, इराक, सीरिया, अफगानिस्तान और कुवैत देशों के लोग हैं, और अब तक तीन हजार और 400 लोग मेडिकल व और नर्सों की सूसाइटी से जुड़े लोग इस कांग्रेस में भाग लेने की घोषणा कर चुके हैं.
यह कहना है, इस सम्मेलन में, चार कार्यशालाऐं आदत, हीट स्ट्रोक, सीपीआर और हज टीमों की आयोजित की जाएंगी.
1091252

captcha