IQNA

ओटावा के मुसलमान अज़ान की आवाज सुनने से वंचित

19:12 - September 06, 2012
समाचार आईडी: 2406371
अंतरराष्ट्रीय समूह: कनाडा की राजधानी शहर ओटावा के मुसलमान आठ मस्जिदों के होने के बावजूद, अज़ान की आवाज सुनने से वंचित हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी डेटाबेस«फिलिस्तीन जानकारी» की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि ओटावा के इस्लामी केंद्र के कार्यकारी निदेशक उमर महफूज़ी ने इस बारे में कहा: कि हम स्वीकार करते हैं कि हम एक ईसाई समाज में जीवन बिता रहे हैं, और शरई वक़तों पर अज़ान की आवाज़ को सुनना मुमकिन नही है
उन्होंने कहा कि कनाडा के विभिन्न शहरों की मस्जिदों में से अब तक किसी भी मस्जिद से अज़ान की आवाज़ सुनाई नहीं दी है.
ईसाई धर्म के बाद इस्लाम देश का सबसे बड़ा धर्म है, ओटावा के मुसलमानों की आबादी 9.3 है.
इसके अलावा ओटावा की 8 मस्जिदों में से, केवल एक मीनारा एक ऐसी मस्जिद है कि उसमें अज़ान प्रसारित करने की क्षमता है, लेकिन इसे उपयोग करने की अनुमति नहीं है.
1091386
captcha