IQNA

यूरोपीय स्कूलों में इस्लाम फ़ोबिया से मुक़ाब्ले के लिए पम्फ़लेट वितरित

10:18 - September 08, 2012
समाचार आईडी: 2406983
अंतरराष्ट्रीय समूह: यूरोपीय परिषद, योनिसको, डेमोक्रेटिक और मानवाधिकार संगठनों ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के स्कूलों में इस्लाम फ़ोबिया से मुक़ाब्ले के लिए शिक्षा पुस्तिका बांटना शुरू किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने जानकारी वेबसाइट "सफ़ीर न्यूज़" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि यूरोपीय परिषद, संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन "योनिसको", डेमोक्रेटिक और मानवाधिकार संगठनों ने यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में संयुक्त रूप से एक शैक्षिक पुस्तिका तैयार की है जिसके द्वारा स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों को इस्लाम फ़ोबिया से मुक़ाब्ले की शिक्षा दी जाएगी.
उल्लेखनीय है कि यह शैक्षिक पुस्तिका "मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव से मुक़ाब्ले के लिए "शिक्षकों का प्रशिक्षण: शिक्षा के माध्यम से इस्लाम फ़ोबिया का सामना" के शीर्षक से यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के स्कूलों में शिक्षा साल की शुरुआत से वितरित की जाएगी.
1092241
captcha