ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«leconomiste» की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि यह प्रदर्शनी हलाल भोजन और पेय पदार्थ की चीज़ों के साथ साथ सौंदर्य प्रसाधन करने वाली कम्पनियों की मौजूदगी में आयोजित की जाएगी
इस प्रदर्शनी में कई कंपनियां भाग लेंगी लेकिन भविष्यवाणी की जा रही है कि इस प्रदर्शनी में हलाल उत्पादों की आपूर्ति में फ्रांस का शेयर अन्य देशों की तुलना में अधिक होगा
पश्चिमी संचार केंद्र के अध्यक्ष"मुहम्मद अलअहदूदी" ने इस प्रदर्शनी के आयोजन के उद्देश्य को बयान करते हुए कहा, कि यूरोप और अमेरिका के गैर मुस्लिम नागरिकों की तरफ से हलाल उत्पादों का भरपूर स्वागत और इसी तरह इस्लामी उत्पादन की तैयारी में मोरक्को की आर्थिक शक्ति को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का फैसला किया गया है
1093109