IQNA

नजफ में"ग़दीर"के विषय पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

12:12 - September 10, 2012
समाचार आईडी: 2408784
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इमाम हज़रत अली(अ0स0)के पवित्र आस्ताने के प्रयास से इस साल 4 नवम्बर को"ग़दीर"के विषय पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन"नजफे अशरफ"में आयोजित किया जाएगा
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट "अल इराक़ नित की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि इमाम हज़रत अली(अ0स0)के पवित्र आस्ताने की जानकारी डेटाबेस के अध्यक्ष सलीम अल जस्सानी ने इस ख़बर की घोषणा करते हुए कहा है कि यह सम्मेलन पांच दिनों तक जारी रहेगा उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में कई अंतरराष्ट्रीय शख़्सियतें भाग लेंगी
सलीम अल जस्सानी ने आगे कहा: कि इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य लोगों को ग़दीर की अज़मत से आगाह करना है
सलीम अल जस्सानी ने कहा: कि इस सम्मेलन में भाषणों के अलावा दूसरी चीज़ों की भी नुमाईश लगाई जाएगी जिसमें एतेहासिक चीज़ों को रखा जाएगा
1094046
captcha