IQNA

इस्लामी सहयोग संगठन ने यहूदियों द्वारा ईसाईयों के पवित्र स्थलों पर हमले की निंदा की है

12:13 - September 10, 2012
समाचार आईडी: 2408785
अंतरराष्ट्रीय समूह: इस्लामी सहयोग संगठन ने अपने बयान में कहा है कि यहूदियों की तरफ से ईसाईयों के पवित्र स्थलों पर हमले की जोरदार निंदा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«ओसीआई»के अनुसार बताया कि इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव अकमलुद्दीन एहसान ओग़लू,ने यहूदियों की तरफ से ईसाईयों के पवित्र चर्च पर हमला और पैगंबर हज़रत ईसा(अ0स0)के बारे में अपमानजनक नारे लिखे जाने की निंदा करते ह्ए कहा: कि यह आतंकवादी सहयूनी किसी क़िस्म की हुरमत के क़ायल नहीं हैं क्योंकि इन्हें इस्राईली सेना का समर्थन हासिल है
बयान के दूसरे हिस्से में इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने कहा कि इस अपमानजनक कार्यवाई का यहूदी शासन जिम्मेदार है
अकमलुद्दीन एहसान ओग़लू,ने अंत में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया है कि वह इन हमलों को रोकने के लिए कार्य करें और यहूदी शासन को अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की अनुमति ना दें
यह याद रहे, कि 4 सितम्बर को यहूदी चरमपंथियों के एक समूह, ने कुद्स शरीफ में Dyralltrvn के चर्च पर हमला करके उसमें आग लगा दी
1094381
captcha