IQNA

बहरीनी गृह मंत्रालय की शिया राजनीतिक दल "अलविफ़ाक" को धमकी

12:46 - September 10, 2012
समाचार आईडी: 2408841
अंतरराष्ट्रीय समूह: 8 सितंबर को बहरीनी गृह मंत्रालय ने घोषणा की: प्रदर्शन बरपा करने के अपराध में शिया जमात " अलविफ़ाक " के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बहरीनी गृह मंत्रालय ने कल घोषणा की: शुक्रवार के दिन अवैध प्रदर्शन बरपा करने के अपराध में ऑल खलीफा की प्रतिद्वंद्वी अलविफ़ाक के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा.
इस बयान में कहा गया है: बहरीनी गृह मंत्रालय ने विपक्षी अलविफ़ाक को शुक्रवार के दिन कानून का उल्लंघन और ग़ैर कानूनी प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए लोगों को उत्तेजित करने का जिम्मेदार ठहराया है.
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार के दिन "राजनीतिक नेताओं की रिहाई" के नारे के साथ आयोजित होने वाले प्रदर्शनों के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
1094724
captcha