IQNA

कनाडा की राजनीति सह्यूनियों के हुक्म की पाबंद है

6:09 - September 11, 2012
समाचार आईडी: 2409275
राजनीतिक समूह: ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य ने इस विषय पर बल देते हुए कि कनाडा का ग़ैर कूटनीतिक कदम सह्योनी दबाव का नतीजा है, कहा: सह्योनी शासन ने गुट निर्पेक्ष देशों की बैठक के सफल आयोजन पर ईरान को धमकी दी थी और कनाडा भी सह्योनी नीतियों का पालन करता है.
ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य अहमद शोहानी ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ बातचीत करते हुए तेहरान में कनेडियन दूतावास बंद किए जाने की ओर इशारा करते हुए कहा: कनाडा शुरू से ही इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ सही संबंध नहीं रखता था और अधकान समय ईरान विरोधी स्टैंड लेता रहा है.
उन्होंने कहा: कनाडा ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरोध पर आधारित नीतियां अपना रखी है और दूतावास का बंद किया जना पहले से ही संभावित था किन्तु यह देश इस तरह के मूर्खतापूर्ण कदम से कोई लाभ नहीं हासिल कर पाएगा.
1095288

captcha