IQNA

इमाम जाफ़र सादिक (अ) ने कुरान फ़हमी का पाठ दिया है सैयद अब्दुल लतीफ़ हुसैन अलउमैरी

6:10 - September 11, 2012
समाचार आईडी: 2409276
अंतरराष्ट्रीय समूहःइमाम जाफ़र सादिक (अ) हिदायत का स्रोत थे और उन्होंने कुरआन के ग़लत इस्तेमाल की रविश को समाप्त किया है.
इराक के प्रमुख शोधकर्ता सैयद अब्दुल लतीफ़ हुसैन अलउमैरी ने कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) को विशेष साक्षात्कार में कहा है कि उमवी सरकार के पतन और आंतरिक बग़ावतों की वजह से इमाम सादिक़ अ. को मौका मिला कि वे असली दीन इस्लाम से लोगों को परिचित करवा सकें. उन्होंने कहा के इमाम ने हजारों विद्यार्थियों के प्रशिक्षण किया है यहाँ तक के इतिहास में इस की संख्या चार हजार तक बयान की जाती है. उन्होंने कहा कि इमाम सादिक़ अ. के दौर में कुछ विद्वान अपनी पसंद से कुरआन की व्याख्या करते थे इमामे सादिक़ अ. ने उन्हें इस रविश कर रोका है कि कुरआन की गलत व्याख्या बयान की जाए.
अलउमैरी ने कहा कि कई धर्मों के आईम्मा ने इमाम सादिक़ अ. के ज्ञान दस्तर ख़्वान से लाभ लिया है.
1095275
captcha