IQNA

क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा स्थापित करने के लिऐ ईरान और रूस की क्षमता का उपयोग आवश्यक है

6:17 - September 11, 2012
समाचार आईडी: 2409283
राजनीतिक समूह: संसद के अध्यक्ष ने रूसी राजदूत के साथ बैठक में, दोनों देशों, ईरान और रूस के बीच संबंधों को इस क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सामरिक संबंध बताते हुऐ कहाः कि क्षेत्र में स्थायी स्थिरता और सुरक्षा स्थापित करने के लिए दोनों देशों की क्षमता का उपयोग करना चाहिए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पार्लीमेंट के हवाले से, अली लारीजानी, संसद के अध्यक्ष ने, सोमवार, 9 सितम्बर को Levan Jagaryan तेहरान में रूसी राजदूत से मुलाक़ात और बात चीत की.
इस मुलाक़ात के शुरू में ईरान और रूस के बीच संबंधों के विकास व बढ़ावा देने पर बल देने के साथ कहाःइस्लामी संसद किसी भी तरह की गतिविधि का जो कि दोनों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक विशेष रूप से संसदीय संबंधों को मजबूत और गहरे बनाने के योग्य हो, स्वागत करती है.
संसद के अध्यक्ष ने कहा, क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और स्थिरता स्थापित करने के लिए दोनों देशों की मौजूदा क्षमता से लाभ लेना चाहिऐ जिसके लिऐ दोनों देशों के राजनीतिक और संसदीय अधिकारियों के बीच निरंतर विचार - विमर्श की आवश्यकता है.
बैठक में Levan Jagaryan, तेहरान में रूसी राजदूत ने, ईरान - रूस संबंधों को बेहतर और बढ़ता हुआ बताया और कहाः रूस के उच्च अधिकारी, इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ राजनीति, अर्थव्यवस्था और व्यापार के विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों का विकास चाहते हैं.
उन्हों ने इस्लामी गणराज्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बताया और इस्लामी गणराज्य ईरान और P5+1 के बीच वार्ता की निरंतरता पर बल दिया.
1095239
captcha