IQNA

अल अक्सा मस्जिद में बड़े पैमाने पर जन विरोध प्रदर्शन के नियंत्रण के लिए इजरायली पुलिस सतर्क

10:00 - September 15, 2012
समाचार आईडी: 2411419
अंतरराष्ट्रीय समूहः मुस्लिम दुनिया में पैग़म्बर (PBUH) के हवाले से अपमानजनक फिल्म के विरोध में तेज़ी के बाद इजरायली पुलिस अल अक्सा मस्जिद में फिलीस्तीनी भक्तों के विरोध के नियंत्रण के लिऐ सतर्क होगई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार पत्र "अल मिस्री अलयौम" के अनुसार, शुक्रवार 14 सितंबर सुबह को इजरायल ने हजारों सैनिकों को क़ुदस शहर के सभी भागों में तैनात कर दिया ताकि अल अक्सा में शुक्रवार की नमाज के बाद पैग़म्बर (PBUH) के हवाले से अपमानजनक फिल्म के विरोध में होने वाले प्रदर्शन को नियंत्रण कर सके.
इजरायली पुलिस अल अक्सा मस्जिद के पास और पुराने शहर क़ुदस की सड़कों और यहूदी व फ़िलिस्तीनी आबादी वाले अन्य स्थानों में सतर्क हो गई है.
अन्य रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मिस्र के इस्लामी व राजनीतिक पार्टियों ने अपने ऐलान में शुक्रवार की नमाज के बाद देश भर लाखों लोगों से आग्रह किया है कि मैदान तहरीर पर जमा होकर पैगंबर (PBUH) के अपमान में बनी अमेरिकी- इस्राईली फ़िल्म की निंदा करें.
1097911

.

captcha