ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)ने अमीरात की सरकारी समाचार एजेंसी वाम के हवाले से नक़्ल किया है कि सऊदी अरब के मुफ्ती अब्दुल अज़ीज़ ऑले शेख़ ने कहा है कि अपमान जनक फिल्म के जवाब में मुसलमानों के विरोध प्रदर्शन आतंकवाद का रूप हैं. जब कि इस तरह की फिल्म की रिलीज से रसूले ख़ुदा (स) की शान में कमी नहीं हुई है.
उल्लेखनीय है कि अपमान जनक फिल्म की रिलीज पर सभी इस्लामी और अरबी देशों में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए हैं जिनमें विभिन्न झड़पों में कई लोग शहीद भी हुए हैं.
1099528