ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)की यूरोप शाखा के हवाले से, ब्रिटेन के इस्लामी केन्द्र ने कहा कि अमेरिका में अपमान जनक फिल्म की प्रदर्शनी का उद्देश्य मुसलमानों और अन्य धर्मों के बीच मतभेद पैदा करना है. इस्लामी केन्द्र ने कहा कि इस्लाम शांति का धर्म है और यह अन्य धर्मों के साथ उचित हिस्सेदारी का पाठ देता है.
इस्लामी केन्द्र ने कहा है कि विश्व स्तर पर ऐसा कानून बनाया जाए जिसके तहत ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई अतिवादी समूह किसी के धर्म और मुकद्दसात के अपमान का दोष न करे.
1098771