ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इराकी समाचार एजेंसी सौतुल इराक़ के हवाले से नक़्ल किया है कि इराक के मरजअ आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद हायरी जो क़ुम मुक़द्दस में रहते हैं उन्होंने इस्लाम और रसूल इस्लाम (स.) के खिलाफ आपत्तिजनक फिल्म की रिलीज की सख्ती के साथ निंदा की है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका में आपत्तिजनक फिल्म की रिलीज कुछ चरमपंथियों का काम नहीं है बल्कि इसके पीछे सोची समझी साज़िश कार फ़रमा और उम्मते इस्लाम से आग्रह किया कि इस बर्बर हरकत पर चुप रहना सही नहीं है बल्कि उम्मते इस्लाम को चाहिए कि इस अपमान का उचित जवाब दे.
अंत में उन्होंने इराक के सभी मुसलमानों से मांग की है कि वह दुश्मनाने इस्लाम की साजिशों को नाकाम करने के लिए एकजुट हो जाएं.
1099711