IQNA

थाईलैंड में पैगंबर अकरम(PBUH) से मुसलमानों की मोहब्बत और शक्ति प्रदर्शन

11:17 - September 20, 2012
समाचार आईडी: 2415714
राजनीतिक समूह: थाईलैंड के मुसलमानों ने पैगंबरे इस्लाम पर बनी अपमानजनक फिल्म के बनाने व दिखाने के विरोध के चलते पैगंबरे अकरम स.व.से अपनी मोहब्बत तथा शक्ति प्रदर्शन के लिऐ अमेरिकी दूतावास के सामने ऐक रैली का आयोजन किया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) शाखा पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के अनुसार,इस मार्च में शिया और सुन्नी मुसलमानों के लग भग दो हजार लोगों ने अपने विरोध मार्च को देश की राजधानी शहर बैंकॉक के पार्क "Lvmpyny", से शुरू किया और अमेरिकी दूतावास के सामने एकत्र होकर सभा की.
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार 18 सितम्बर को प्रदर्शन में इजरायल और अमेरिका विरोधी नारे लगाते और इमाम खुमैनी और सर्वोच्च नेता, एकता की तस्वीरें उठाऐ हुऐ, एकजुटता और क्रोध को प्रदर्शित किया.
इसी क्रम में अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया गया था और देश के करीब 700 पुलिस कर्मी स्थिति नियंत्रित करने के लिए उपस्थित थे.
इसी तरह मुसलमानों ने मार्च के बीच में भारी बारिश के बावजूद अपने विरोध प्रदर्शन को जारी रखा व अमेरिकी दूतावास के सामने जमा हुऐ और फ़रज प्रार्थना के साथ समाप्त हो गया.
1102397
captcha