IQNA

लेबनानी धार्मिक विद्वानों ने अमेरिकी अश्लील फिल्म निर्माण कर्ताओं की सज़ा की मांग की

4:46 - September 23, 2012
समाचार आईडी: 2417246
राजनीतिक समूह: लेबनान में धार्मिक विद्वानों के समुदाय ने अमेरिकी सरकार से पैगंबर मुहम्मद(स.व.) के बारे में अपमानजनक फिल्म के उत्पादन व प्रदर्शन करने वालों की सज़ा की मांग की.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) पश्चिम और दक्षिण - पश्चिम एशिया शाखा के हवाले से,बुधवार, 19 सितम्बर को, लेबनान के धार्मिक विद्वानों के एक समूह बेरूत देश की राजधानी में, एक सभा की और अमेरिकी अधिकारियों से पैगंबर मुहम्मद(स.व.) के बारे में अपमानजनक फिल्म के उत्पादन व प्रदर्शन करने वालों की तत्काल सज़ा की मांग की.

आपत्तिकर्ता धार्मिक विद्वानों ने अरब लीग और इस्लामी सहयोग संगठन से अनुरोध किया है कि अपमानजनक फिल्म के उत्पादन कारकों को सजा न दिऐ जाने पर अमेरिका के साथ सभी संबंध तोड़दें.
इसी तरह बुट्रोस हार्प लेबनान के ईसाइयों के प्रतिनिधि, ने कहा: यदि इस अपमानजनक फिल्म के निर्माताओं को दंडित करने के लिए अदालत गठित की जाऐ तो मैं भी, भाग लूंगा क्योंकि यह फिल्म न केवल इस्लाम का अपमान है, बल्कि सभी आस्मानी धर्मों के लिए एक अपमान है.
1103293
captcha