IQNA

चेचन्या के राष्ट्रपति ने इस्लाम विरोधी फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने पर रूस की प्रशंसा की है

19:34 - October 09, 2012
समाचार आईडी: 2428873
इंटरनेशनल ग्रुप: चेचन्या के राष्ट्रपति रमज़ान क़ादिरउफ ने रूसी न्यायिक अधिकारियों से पैगंबरे अकरम(स0अ0) की आपत्तिजनक फिल्म के प्रसारण को रोके जाने पर प्रशंसा की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने जानकारी साइट«fr.ria.ru»के अनुसार बताया कि चेचन्या के राष्ट्रपति रमज़ान क़ादिरउफ ने टीवी चैनल« Russie1» के साथ एक साक्षात्कार में रूस में अश्लील फिल्म"निर्दोष मुस्लिम" का निषेध करने के लिए चर्चा करते हुए कहा कि मास्को अदालत के सही निर्णय लिये जाने पर धन्यवाद किया है.
उन्होंने कहा: कि जब मैंने इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा, तो गुस्से और दुख से बहुत रोया लेकिन मुसलमानों के साथ एकजुटता पर रूसी अधिकारियों के फैसले ने मुझे आराम पहंचाया है.
चेचन के राष्ट्रपति ने जोर दिया: कि रूसी संघ में, तक़रीबन 26 मिलयन मुसलमान रहते हैं. इन लोगों ने कानून का अनुपालन, और पैगंबरे अकरम(स0अ0) के खिलाफ इस आपत्तिजनक फिल्म के प्रसारण और निर्माण की निंदा करने के लिए किसी भी रैली और विरोध प्रदर्शन से दूरी किया और अमेरिकी दूतावास को कोई नुक़सान भी नहीं पहंचाया इसके विपरीत मुस्लिम कानूनों की फिल्म पर प्रतिबंध लगाने पर सरकार ने सराहना की है.
1115365
captcha