IQNA

पाकिस्तानी सीनेट ने इस्लाम विरोधी आपत्तिजनक फिल्म की निंदा की

9:39 - October 10, 2012
समाचार आईडी: 2429063
इंटरनेशनल ग्रुप: पाकिस्तानी सीनेट ने सोमवार, 8 अक्टूबर को सर्वसम्मति से एक सख़्त लहजे वाला प्रस्ताव पत्र जारी करते हुऐ संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाई गई इस्लाम विरोधी फिल्म की निंदा की और इसे पैगंबरे अक्रम (PBUH)व इस्लाम तथा पवित्र कुरान की छवि को विकृत करने का प्रयास बताया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) पाकिस्तानी अखबार «The News «के अनुसार, इस प्रस्ताव पत्र में जो कि पाकिस्तान की सीनेट में विपक्ष के नेता द्वारा प्रस्तुत किया गया था और सभी संसदीय पार्टियों द्वारा हस्ताक्षर किए गऐ, जोर दिया कि इस तरह के आपत्तिजनक कार्य दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने अंजाम दिऐ जाते हैं.
इरादा है कि इस प्रस्ताव की प्रतियां पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र, इस्लामी सहयोग संगठन, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को भेजा जाऐगा ता कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाऐ.
इस प्रस्ताव के पाठ में बल दिया गया है: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी तरह धर्मों और धर्म विशेष के मानने वालों को चोट पहुँचाने व अपमान के लिए नहीं होना चाहिए क्योंकि अन्यथा आतंकवादी और अतिवादी समूहों की गतिविधि के लिए अनुकूल परिस्थितियों प्रदान करेगा.
1116259
captcha