IQNA

सेनेगल में "इस्लाम शांति और सहिष्णुता का धर्म" पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

20:44 - March 03, 2013
समाचार आईडी: 2505482
अंतरराष्ट्रीय समूह: आज 2 मार्च को सेनेगल के शहर (Thies) में "इस्लाम शांति और सहिष्णुता का धर्म" के विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आग़ाज़ होगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने जानकारी साइट«ए पी एस»की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि यह सम्मेलन सेनेगल में मुस्लिम युवा एसोसिएशन के प्रयास से पूरे सेनेगल में मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दो दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा.
सेनेगल के मुस्लिम युवाओं के संघ के अध्यक्ष शेख अहमद सालूम डिंग,ने इस सम्मेलन के बारे में कहा: कि यह सम्मेलन सेनेगल के परिवहन मंत्री "थिरनो अलअसाने साल» की निगरानी में आयोजित किया जाएगा और इस दौरान शांति प्रायोजक और हिंसा के ख़िलाफ, इस्लाम की सच्ची छवि के बारे में उपदेश दिया जाएगा.
उन्होंने कहा: कि इसी तरह इस राष्ट्रीय सम्मेलन के अन्य विषयों में से उग्रवादी विद्रोहियों की कार्रवाई की निंदा और माली की स्थिति के बारे में बात चीत की जाएगी.
1196971
captcha