IQNA

बेल्जियम के मस्जिदों के इमामों को उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए प्रशिक्षण दिया जारहा है

8:46 - April 20, 2013
समाचार आईडी: 2521023
अंतर्राष्ट्रीय समूह: बेल्जियम "फ़्लैंडर्स" क्षेत्र के इमामों के लिऐ इस गर्मी में ब्रुसेल्स शहर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) «RTL» की जानकारी डेटाबेस के अनुसार, सीरियाई आतंकवादियों की रैंकों में, बेल्जियम के मुस्लिम युवाओं के उपस्थित होने पर आधारित समाचार के प्रकाशित होने के बाद, बेल्जियम सरकार ने निर्णय लिया है कि विशेष इमामों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करके उनको नागरिकों के बीच उग्रवाद को बढ़ावा देने का मुकाबला करने में प्रोत्साहित करें.
इसी क्रम में बेल्जियम "फ़्लैंडर्स" क्षेत्र की संसद ने इमामों को प्रशिक्षण देने के लिऐ 100 हज़ार यूरो का बजट सोचा है ता कि उसके दौरान युवाओं के बीच उग्रवाद का मुकाबला और बेल्जियम में रहने वाले उलमा के ज़रये सही गाइड करने के तरीक़ों को सिखाया जा सके.
इसके अलावा, इस बजट का एक हिस्सा विश्वविद्यालयों मे इस्लामी शिक्षाओं के केंद्रों को बनाने मे खर्च किया जाएगा ता कि इस्लामी शिक्षाओं में दिलचस्पी रखने वाले मुस्लिम युवा लोगो ल्जियम में अपनी शिक्षा जारी रख सकें.
इस हफ्ते, बेल्जियम की संसदीय रिपोर्ट में बताया गया कि सीरिया आतंकवादियों ने एक बेल्जियम विद्वान जो मुस्लिम युवाओं को उनके देश में लौटाने के लिए सीरिया जा रहा था कैद कर लिया है.
1214642
captcha