अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने जानकारी डेटाबेस «डाउनटाउन मस्जिद» की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि ओंटारियो के इस्लामी केन्द्रों और स्थानीय मस्जिदों के सहयोग से विशेष रूप से रमजान मुबारक में मुसलमानों के कुरान पढ़ने और समझने के उद्देश्य से यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा.
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के 7 समूह हैं क़ुरान के आख़िरी चार पारों को हिफ़्ज़ करना उम्र की कोई क़ैद नही है, क़ुरान के आख़िरी तीन पारों को हिफ़्ज़ करना उम्र की कोई क़ैद नही है, क़ुरान के आख़िरी दो पारों को हिफ़्ज़ करना 19 से कम वर्ष के लोगों के लिए, सूरह जिन से सूरह नास तक हिफ़्ज़ करना 16 से कम वर्ष के लोगों के लिए, 30 वें पारे को हिफ़्ज़ करना 13 से कम वर्ष के लोगों के लिए, सूरह आला से सूरह नास तक हिफ़्ज़ करना 10 से कम वर्ष के लोगों के लिए, और सूरह ज़िलज़ाल से सूरह नास तक हिफ़्ज़ करना 7 से कम वर्ष के लोगों के लिए आयोजित किया जाएगा.
यह टूर्नामेंट 13 और 21 जुलाई (3 और 11रमज़ान मुबारक) को आयोजित किया जाएगा और विभिन्न स्तरों के विजेताओं को 4 अगस्त (25 रमज़ान मुबारक) को पुरस्कार दिया जाएगा और सराहना की जाएगी.
1215695