अंतरराष्ट्रीय समूह: "अलकौषर " कुरानी ध्वनि और स्वर विशिष्ट शिक्षण पाठ्यक्रम मोहम्मद रज़ा मोहम्मदी, हमारे देश के प्रतिष्ठित क़ारी की देखरेख में इराक के प्रांत "ज़ीक़ार" में, बुधवार 1 मई को समाप्त हो गया.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) Nasiriya न्यूज नेटवर्क के अनुसार,यह विशिष्ट शिक्षण पाठ्यक्रम हज़रत ज़हरा (SA) की शहादत व विलादत के भीतर 25 दिन के लिऐ प्रांत "ज़ीक़ार" की एसोसिएशन "अलइमाम हसन सि6त(अ.स)" द्वारा आयोजित किया गया.
इस शिक्षण पाठ्यक्रम में जो सुबह व शाम आयोजित किया गया 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और उनमें से अधिक छात्रों ने उच्च स्तर व अच्छी सलाहीयत हासिल की और शिक्षकों को प्रशंसा पर मजबूर कर दिया.
इस शिक्षण पाठ्यक्रम समापन समारोह में प्रांत ज़ीक़ार के प्रमुख शुयूख और क़ुरानी शिक्षकों की उपस्थित रही और इस प्रांत के युवाओं की क़ुरानी ज्ञान व उच्च स्तर की सराहना तथा इस रास्ते में और अधिक प्रयास करने पर प्रोत्साहित किया,
इस समारोह में छात्रों ने भी प्रसन्नता इज़हार किया और इस तरह के कार्यक्रमों के दोहराने की अपनी इच्छा ब्यक्ति की.
1219976