IQNA

जकार्ता में म्यांमार के दूतावास के सामने इंडोनेशियाई मुसल्मानों का विरोध प्रदर्शन

11:37 - May 05, 2013
समाचार आईडी: 2528530
अंतर्राष्ट्रीय समूह: म्यांमार में अपने मुस्लिम भाइयों के समर्थन में इंडोनेशियाई मुसल्मानों ने, जकार्ता में इस देश के दूतावास के सामने ऐक रैली की और म्यांमार मुसलमानों के नरसंहार की साजिश रचने वालों के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) अखबार «म्यांमार टाइम्स» के अनुसार, यह रैली 3 मई को, जकार्ता, इंडोनेशिया की राजधानी में म्यांमार दूतावास में एक बम विस्फोट को विफल बनाने के कुछ घंटे बाद ही, आयोजित की गई.
इस म्यांमार अखबार ने घोषणा कीः इंडोनेशिया के मुसलमानों की एक बड़ी संख्या ने म्यांमार दूतावास के सामने सफेद कपड़े पहने हुए एकत्र हुए और "मुसलमानों को एकता के साथ विजय मिलेगी" के नारे लगा रहे थे.
रोहंगया के नाम से परिचित म्यांमार में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में इंडोनेशियाई लोग पहले से ही रैलियां और विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं.
देश के राष्ट्रपति ने भी म्यांमार की हाल ही में यात्रा के दौरान इस से देश के अल्पसंख्यक मुसलमानों के खिलाफ हिंसा का अंत करने की मांग की है.
1222529
captcha