IQNA

20 मई, हजरत अब्बास(अ.स)के पवित्र रौज़े के गर्मियों के कुरान पाठ्यक्रम की शुरुआत

8:13 - May 18, 2013
समाचार आईडी: 2534603
अंतरराष्ट्रीय समूह: कर्बलाऐ मुअल्ला में हजरत अब्बास(अ.स)के पवित्र रौज़े के गर्मियों के कुरान पाठ्यक्रम 20 मई से इसी रौज़े के बौद्धिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग से संबंधित पवित्र कुरानी केंद्र द्वारा शुरू हो रहे हैं.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइटों अलकफ़ील के वैश्विक नेटवर्क के हवाले से, हजरत अब्बास के पवित्र रौज़े के कुरानी केंद्र ने कहा: ग्रीष्मकालीन कुरानी पाठ्यक्रम,हिफ़्ज़े कुरान प्रशिक्षण न्यायशास्त्र, नैतिकता, और वैचारिक बहस सत्रों पर शामिल होगा.
शेख मोहम्मद सलामी केन्द्र के प्रभारी ने कहाः ग्रीष्मकालीन कुरानी पाठ्यक्रमों का आयोजन हज़रत अब्बास (अ.स)के पवित्र रौज़े के कुरानी केंद्र के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में से है जो युवा पीढ़ी को पवित्र कुरान की संस्कृति से परिचित करने में माना जाता है.
सलामी ने इसी तरह कहाः न्यायशास्त्र प्रशिक्षण सत्रों में कुरान और इत्रत के आधार पर नमाज़ और उसके प्राथ्मिक हुक्म और सीरते अहलेबैत तथा नैतिकता और जीवन में इसे लागू करने के तरीक़ों को भी समझाया जाऐगा.
अंत में, उन्होंने उल्लेख कियाःयह बैठकें हजरत अब्बास (अ.स)के रौज़े और इसी तरह कर्बला की मस्जिदों और हुसैनियों में आयोजन किया जाऐगा और हज़रत अब्बास(अ.स) की दरगाह ने इसे धारण करने के लिए उचित कदम उठाए हैं.
1228872
captcha