अंतर्राष्ट्रीय समूह: नूरी अल मलीकी इराकी प्रधानमंत्री, ने परसों 19 मई को कुछ समूहों द्वारा देश में धार्मिक युद्ध के प्रयास के जवाब में बगदाद में शिया और सुन्नी की शुक्रवार नमाज के संयुक्त रूप से पढ़े जाने का अनुरोध किया है.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "Euronews" की जानकारी डेटाबेस के हवासे से, पिछले सप्ताह इराक के कुछ शहरों की मस्जिदों और इमामबारगाहों में बम विस्फोट के बाद, नूरी अल मलीकी ने कल देश के मुस्लिम क़ौम से आग्रह किया कि उग्रवादी समूहों द्वारा इराक में सांप्रदायिक युद्ध के प्रयास से निपटने और उनको विफल बनाने के लिए बगदाद की एक मस्जिद में शिया और सुन्नी नागरिक शुक्रवार प्रार्थना एक साथ पढ़ें.
उन्होंने कहा जो मस्जिद पर हमला कर रहे हैं वे शिया और सुन्नी के दुश्मन हैं और उनका इरादा है कि इराक में सांप्रदायिक युद्ध फैल जाऐ.
हाल के हफ्तों में शिया और सुन्नी मस्जिदों में बम विस्फोटों में इराकी लोगों के एक बड़ी संख्या मारी गई या घायल हो गई, शुक्रवार को इराकी राजधानी बगदाद के उत्तर और दक्षिण में मस्जिदों पर हमलों में लगभग 50 लोग मारे गए है.
1230755