अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी ब्रासा के हवाले से, नजफ प्रांत 6 जून गुरुवार देर रात और इसी तरह 7 जून शुक्रवार सुबह इराकी और गैर इराकी हजारों तीर्थयात्रियों की उपस्थिति का गवाह था जो अमीरुल मोमनीन इमाम अली(अ.स.)के रौज़े में नबी मुहम्मद (स.)की बेषत का जश्न मनाने के लिए इस शहर की ओर आरहे थे.
इस संबंध मे, प्रांत नजफ के शहर "क़दीमा" में भी विशेष सुरक्षा उपायों को लागू किया गया और सुरक्षा बल तीर्थयात्रियों की रक्षा के लिए शहर के प्रवेश द्वार पर तैनात कर दिऐ गऐ थे.
इमाम अली की दरगाह ने भी इस शुभ अवसर पर अपनी सभी सेवा सुविधाओं को इमाम अली (अ.स) के पवित्र रौज़े की ज़ियारत के लिऐ नजफ आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत करने के लिए इस्तेमाल किया.
रिपोर्ट के अनुसार, इराक के विभिन्न भागों और इस्लामी दुनिया आने वाले एक मिल्यून से अधिक तीर्थयात्रियों ने अली अ.स. के मज़3र पर इबादतें जैसे क़िराअते कुरान और नमाज व दुआऐं पढ़ कर पैगंबर की बेषत की याद मनाई.
1239125