IQNA

हजरत अब्बास(अ.स)के रौज़े की तस्वीरों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

4:13 - June 15, 2013
समाचार आईडी: 2546994
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कर्बला में हजरत अब्बास (अ.स) के रौज़े द्वारा "मुस्लिम परिवार" विषय पर 11 जून को फोटो की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी खोली गई.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) नेटवर्क अलकफ़ील की जानकारी डेटाबेस के अनुसार,यह प्रदर्शनी हजरत अब्बास(अ.स) के पवित्र रौज़े के "अलकफ़" हॉल में आयोजित की गई है जो तीन दिनों तक जारी रहेगी.
मोहम्मद आले ताजिर, प्रदर्शनी की तैयारी समिति के अध्यक्ष ने कहा:इस प्रदर्शनी में इराक, सीरिया, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, बहरीन, स्वीडन, बेल्जियम, तुर्की और ईरान से 112 पुरुष और महिला फोटोग्राफर्स मौजूद हैं.
मोहम्मद आले ताजिर ने आगे कहाः प्रदर्शनी में पेश 720 तस्वीरें ई मेल द्वारा संगठन के अधिकारियों को भेजी गई हैं.
1241804
captcha