अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)ने «ओआईसी» की जानकारी डेटाबेस के हवाले से बताया,अक्मलुद्दीन ऐहसान ओग़लो ने सीरिया में हुज्र बिन अदी पैगंबर (PBUH) के साथी की क़ब्र पर हाल ही में हमले की ओर इशारा करते हुऐ उसके पुनर्निर्माण के लिऐ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.
इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव ने एक बार फिर से इन हमलों और धार्मिक प्रतीकों, पूजा के पवित्र स्थानों के विनाश पर इस संगठन के विरोध पर बल दिया है.
उन्होंने कहाः इस्लामी सहयोग संगठन हमेशा धार्मिक प्रतीकों के लिए सहिष्णुता और सम्मान का क़ाएल है और मस्जिदों,पवित्र स्थानों और पूजा केंद्रों पर किसी तरह के हमले और विनाश की कड़े शब्दों में निंदा करता है.
इस सप्ताह के शुरू में चरमपंथियों के एक समूह ने पूर्व सीरिया में शियाओं से संबंधित एक मस्जिद को नष्ट कर दिया था.
कहा जाता है कि यह काम अल कायदा से संबद्धित समूहों की ओर से, सीरिया में धार्मिक अल्पसंख्यकों के बीच खाई को चौड़ा करने के लक्ष्य से किया गया था.
1244562