अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी (IQNA) अल आलम न्यूज नेटवर्क के अनुसार, बगदाद के "काहिरा" क्षेत्र में हुसैनियह हबीब बिन मज़ाहिर में 18 जून के, आतंकवादी विस्फोट में 31 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए इस हमले में आक्रामक आतंकवादी ने अपने विस्फोटक बेल्ट हुसैनियह के अंदर खुद को विस्फोट से उड़ा दिया.
इसके अलावा परसों भी इसी तरह, पश्चिम बगदाद के "अबू जफर अल मंसूर" मैदान में बम विस्फोट द्वारा चार लोग घायल हो गए थे.
सोमवार, 17 जून,को इराकी राजधानी में आतंकवादियों ने एक बस को उड़ा दिया था जिसके कारण 4 लोग मारे गए. बगदाद के उत्तर में 'ताजी' क्षेत्र के रेस्तरां में भी सोमवार को एक विस्फोट में, 30 से अधिक लोग मारे गए या घायल हो गए थे.
1245017