IQNA

मिस्र के शिया नेताओं की हत्या के बारे में मज्मऐ जहानीऐ अहलेबैत(अ.स)की चेतावनी

4:47 - June 26, 2013
समाचार आईडी: 2552159
अंतर्राष्ट्रीय समूह: मिस्री सरकारी ताक़तों को चेतावनी दे रहे हैं कि देश के कुछ तक्फ़ीरी समूहों की रिपोर्ट और बयान के अनुसार, मिस्री शिया नेताओं की एक सूची तैयार की गई है और तय है कि यह लोग भी शेख शहाता की तरह मार दिऐ जाऐं.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) मज्मऐ जहानीऐ अहलेबैत(अ.स)के अनुसार,मिस्र में तक्फ़ीरी सलफ़ियों के भयानक अपराध के तहत कि जो अल्लामा शेख "हसन Shehata" और उनके तीन छात्रों की शहादत पर ख़त्म हुआ मज्मऐ जहानीऐ अहलेबैत(अ.स) ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया.
इस बोर्ड ने इस बयान में शेख "हसन Shehata" और उनके तीन साथियों की हत्या का आरोप मिस्री सरकार पर विशेष रूप से मोहम्मद मुर्सी इस देश के राष्ट्रपति पर लगाया है कि ऐक सप्ताह पहले तक्फ़ीरी सलफ़ियों की सभा में भाग लेकर और उन लोगों के भाषण कि शिया काफ़िर हैं पर कोई ऐकशन ना लेकर उनके कार्यों और शियों के जान व माल व इज़्जत के मुबाह होने पर मुहर लगा दी.
इस बयान में इसी तरह ऐक महत्वपूर्ण जानकारी को भी ज़ाहिर किया गया है और वह यह कि कुछ तक्फ़ीरी समूहों की रिपोर्ट और बयान के अनुसार, मिस्री शिया नेताओं की एक सूची तैयार की गई है और तय है इन लोगों की भी शेख शहाता की तरह हत्या कर दी जाऐ.
1247548
captcha