अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार एजेंसी ब्रासा की रिपोर्ट अनुसार,अहमद तय्यब अल-अजहर के शेख ने, हाल में मिस्र में इराक़ी डेलीगेशन के साथ बैठक में बयान दिया है:आज जबकि इस्लामी देशों में साज़िश की योजना बनाई जारही है हम सभी देशों में इस्लामी उम्मा की एकता के जरूरत मंद हैं.
अहमद तय्यब ने आगे कहाः राष्ट्र की एकता एक महत्वपूर्ण और आवश्यक मुद्दा है जिसकी हमें अधिक ज़रूरत है और बिना एकता हम अपना सर ऊंचा नहीं कर सकते हैं.
तय्यब ने निर्दिष्ट किया:हम उन सभी उपग्रह नेटवर्क के जो शिया मुसलमानों को काफ़िर कहते हैं, मुख़ालिफ़ हैं और तक्फ़ीर स्वीकार्य नहीं हैं और किताब, सुन्नत और इस्लाम में इसकी कोई औचित्यता नहीं है.
शेख अल-अज़हर ने कहा: हम शियों के पीछे नमाज़ पढ़ूंगा और शिया कोई दूसरा कुरान नहीं रखते, इस संबंध में सारी बातें निराधार हैं.
उन्हों ने शिया और सुन्नी के बीच विवादों के राजनीतिक दुरुपयोग का जिक्र करते हुऐ जोर दिया:कि इज्तेहादी मुद्दों में मतभेद होने के बावजूद अल-अज़हर की पहली जिम्मेदारी इस्लामी उम्मा की एकता और मुसलमानों के बीच ऐकजुटता बनाऐ रखने की कोशिश करना है.
अहमद तय्यब ने इराकी बोर्ड को संबोधित करते हुऐ कहा: अगर मैं इराक की यात्रा करूं तो नजफ़ ज़रूर जाऊंगा और मैं किसी भी जगह कि जहां मुसलमानों की जमीअत है विशेष रूप से नजफ़ यात्रा करना बहुत पसंद है.
1253766