IQNA

न्यूयॉर्क में कुरान प्रदर्शनी का आयोजन

5:39 - August 05, 2013
समाचार आईडी: 2571096
अंतर्राष्ट्रीय समूहः रमजान के आध्यात्मिक अवसरों का उपयोग करने के उद्देश्य से कुरानी पुस्तकों, धार्मिक और कुरानी सीडीज़ व अन्य पुस्तकों की एक प्रदर्शनी न्यूयॉर्क के इस्लामिक सेंटर में आयोजित की जा रही है.
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन के सूचना विभाग और सार्वजनिक संबंध के हवाले से, इस प्रदर्शनी में समारोह में भाग लेने वालों के सामने सांस्कृतिक धार्मिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने साथ, सांस्कृतिक उपहार चाहे वह विभिन्न प्रकार के क़ुरान फारसी और अंग्रेजी अनुवाद हों या मुसल्ले, कुरानी सॉफ्टवेयर, तस्बीह, सज्दगाह, न्यूयॉर्क के इस्लामिक सेंटर से आने वाली बच्चों व युवाओं के लिऐ धार्मिक व कुरआन कहानी प्रतिभागियों के बीच वितरित की गईं, तथा भाग लेने वालों ने अनुकूल स्वागत किया.
रिपोर्ट के अनुसार, रमजान महीने में 1500 से अधिक कुरान की प्रतियां विभिन्न अनुवादों और अलग अलग किस्म के साथ न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन राज्यों में वितरित की गईं.
यह उल्लेखनीय है कि कुरान की प्रतियों का ऐक हिस्सा अमेरिकाई मुस्लिम कैदियों में वितरित किया गया है.
1268134
captcha