IQNA

मैं सुन्नी हूं और मेरा अक़ीदा शीयी है

5:14 - August 12, 2013
समाचार आईडी: 2573806
अंतरराष्ट्रीय विभागः अंतरराष्ट्रीय मामलों में मिस्र के उप प्रधानमंत्री ने अल अजहर मस्जिद में ईद की नमाज को शिया प्रार्थना शैली में अदा की और इस कार्रवाई के बारे में अटकलों के जवाब में जोर दिया:" मैं सुन्नी हूं और मेरा अक़ीदा शीयी है".
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ब्रासा समाचार एजेंसी के अनुसार, मोहम्मद अलबरादई, विदेशी मामलों में मिस्र के उप प्रधानमंत्री ने गुरुवार 8अगस्त को अल अजहर मस्जिद ईद की नमाज शिया तरीक़े(हाथ खोलकर)पढ़ी, और उनका यह निर्णय उपस्थित भक्तों के लिऐ आश्चर्य का कारण बना.
मोहम्मद अलबरादई ने कुछ उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब में कि "क्या वह शिया होगऐ" कहाः "मैं सुन्नी हूं और मेरा अक़ीदा शीयी है और पने अक़ीदे के इनकार पर कोई दलील नहीं है".
अलबरादई की प्रार्थना की यह पिक्चर ने मिस्री मीडिया अटकलों और विश्लेषणों की एक लहर दौड़ गई,क्यों कि अलबरादई मिस्र में एक सुन्नी मुसलमान के रूप में जाने जाते हैं.
सुन्नी मुसलमान प्रार्थना में अपने दाहिने हाथ को बाईं हाथ पर रखते है. जबकि अलबरादई ने प्रार्थना के समय शियों की तरह हाथों के बांधने से इनकार कर दिया.
उन्हों ने इससे पहले ईरानी टूरिस्टों के मिस्र की यात्रा पर सलफ़ी वहाबियों के विरोध के ज़ोर पकड़ने के जवाब में अपने फेसबुक पन्ने पर लिखा था " कैसे मुमिकिन है कि शिया और सुन्नी ऐक साथ हज अदा करें और हम उन्हें मिस्र में तीर्थ स्थानों की यात्रा से रोक दें, मिस्र इतिहास में अक़्ल की अनदेखी और प्रतिद्वंद्वी को अस्वीकृति करने का कोई कारण नहीं रखता.
मोहम्मद अलबरादई, पूर्व अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक और पुराने राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के 30 साला गौर के विरुद्ध 2011 में मुख्य क्रांति कारी कार्यकर्ताओं में से एक थे. वह इस समय "दस्तूर" पार्टी मिस्र के प्रमुख हैं.
71 वर्षीय अलबरादई इसी तरह मिस्र के अपदस्ट राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के प्रमुख विरोधियों और मुर्सी के सरकार से हटाऐ जाने में आर्मी के कट्टर समर्थकों तथा मिस्र के प्रधामान मंत्री के महत्वपूर्ण दावेदारों में थे लेकिन विरोध के कारण अब विदेशी मामलों में मिस्र के उप प्रधानमंत्री हैं
इसी तरह मिस्र के अन्य मीडिया समूहों की ओर से अलबरादई पर हुसैनियों जो कि मिस्र में शिया दीनी और धार्मिक गतिविधियों के स्थल हैं के उद्घाटन की सुविधा देने के लिए आरोप लगाऐ जाते रहे हैं.
1270830
captcha