IQNA

नजफ़, कर्बला की सड़कों में मुस्लिम दुनिया की सबसे बड़ी नमाज़ जमाअत

20:16 - December 10, 2014
समाचार आईडी: 2617560
अंतर्राष्ट्रीय समूह: इस्लामी इतिहास की सबसे बड़ी नमाज़ जमाअत, आज, 10 दिसंबर को नजफ-कर्बला के बीच सड़क पर अरबईने हुसैनी के तीर्थयात्रियों के साथ अदा की गई है.

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "अल-Mi`Zab"के हवाले से, ज़ोह्र और अस्र की नमाज़े जमाअत आज अरबईने हुसैनी के मिल्युन तीर्थयात्रियों की उपस्थित के साथ नजफ और करबला की सड़क पर इस्लामी इतिहास में सबसे बड़ी नमाज़ जमाअत पढ़ी गई.
यह मुबारक कार्वाई नजफ़ अशरफ़ के धार्मिक मराजेअ और नजफ़ हौज़े के विद्वानों और प्रोफेसरों की मौजूदगी के साथ और आस्ताने मुक़द्दस के सहयोग व साझेदारी के साथ आयोजित की गई.
इस योजना के सूचना जिम्मेदार ने बतायाः इस नमाज़े जमाअत का आयोजन कोई कॉर्पोरेट कार्रवाई नहीं है बल्कि नजफ़ के मराजऐ दीनी व हौज़े के प्रोफेसरों की ओर से स्वैच्छिक और अभिनव क़दम है.
इस प्रार्थना के प्रमुख विशेषताओं में से एक यह थी, 30 से अधिक देशों के नागरिकों ने भाग लिया मुख्य रूप से विदेशियों में ईरानी अधिक थे.
यह जमाअत 30 किमी की लंबाई में 196स्तंभ(सुतून)से 450 तक पढ़ी गई.
यह नमाज़ हौज़ऐ इल्मिया नजफ़ द्वारा अंजाम दी गई और ऐक साथ 10 चैनलों से सीधे प्रसारित की गई.
इस जमाअत की हेलीकाप्टर के ज़रये फ़िल्म बनाई गई और पूरे रास्ते में लाउडेस्पीकरों द्वारा लोगों को इस जमाअत में भाग लेने के लिऐ प्रोत्साहित किया जा रहा था और अरबी, फ़ारसी,अंग्रेज़ी मे सभी ज़ाएरीन से इस नमाज़ में भाग लेने की अपील की जा रही थी.
और तब्लीग़ी संदेशों में अज़ादारों से यह कहा जारहा था कि वहाबियों व तक्फ़ीरियों की तब्लीग़ कि शिया नमाज़ को महत्व नहीं देते का मुक़ाब्ला करने के लिऐ यह काम करें और नमाज़ को अव्वल समय पढ़ें और आज का समय इन ग़लत बातों से मुक़ाब्ला करने का बेहतरीन समय है.
2617380

captcha