
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "रसद" खबर एजेंसी के हवाले से बताया कि मिस्र के धार्मिक मामलों के मंत्री मुहम्मद मुख्तार जुम्आ ,ने हाल ही के अपने कुवैत के सफर में कुवैत के एक प्रमुख शिया अयातुल्ला और मराजे के प्रतिनिधि सैय्यद मोहम्मद बाक़िर अल-महरी को विशेष "शांति और सहिष्णुता के राजदूत" के ख़िताब से सम्मानित किया।
मिस्र के धार्मिक मामलों के मंत्री मुहम्मद मुख्तार जुम्आ के इस अमल की मिस्र के कुछ लोगों और अतिवादी समूहों ने आलोचना किया है और कुछ सामाजिक नेटवर्किंग उपयोगकर्ताओं ने मिस्र के विदेश मंत्रालय से इसके बारे में तहकीक़ करने के लिए कहा है
3096889


