
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने हरमे इमाम हुसैन (अ0) की जानकारी डेटाबेस के अनुसार बताया कि हरमे इमाम हुसैन (अ0) के जानकारी अनुभाग के प्रमुख़ हैदर अल-सलामी ने बताया कि भारत के शहर "हैदराबाद" में हज़रत अली (अ0)नामी तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन करने के लिए हरमे इमाम हुसैन(अ0) और हरमे हज़रत अब्बास(अ0) अपनी तैय्यारी पुरी कर लिया है।
उन्होने कहा कि यह सांस्कृतिक महोत्सव1 से 5 मई तक "अमीरुल मोमनीन(अ0)ख़ुदाई नेअमत और मानव आध्यात्मिकता के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।
हरमे इमाम हुसैन (अ0)के जानकारी अनुभाग के प्रमुख़ हैदर अल-सलामी ने कहा कि इस से पहले दो बार यह महोत्सव लख़नऊ शहर में आयोजित किया जा चुका है लेकिन इस साल अहलेबैत(अ0)के प्रेमियों के बीच संबंधों का विस्तार करने के लिए हैदराबाद के शहर में आयोजित किया जाएगा।
हैदर अल-सलामी ने कहा ने महोत्सव के कार्यक्रम के बारे में बताया कि इसमें इराकी पवित्र मक़ामात के क़ारी,मोअज़्ज़िन, की महफिले कुरआनी आयोजित की जाएगी और हरमे इमाम हुसैन (अ0) की तरफ से हरम के लेखन और प्रकाशन के लिए विशेष बूथ भी लग़ाया जाएग़ा।
हैदर अल-सलामी ने अंत में कहा कि इसी तरह इस महोत्सव में दीनी ,अक़ाएदी प्रतियोगिता,आयोजित की जाएग़ी और फोटो प्रदर्शनी और हरम की तरफ से हदया वितरण किया जाएग़ा।
3183337