
अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मुंबई, में ईरानी सांस्कृतिक घर के अनुसार बताया कि भारत के शिया मौलाना कल्बे सादिक़ ने "लखनऊ" विश्वविद्यालय की एक बैठक में बोलते हुए कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह दाईश को फैलने से रोकने के लिए क़दम उठाए।
उन्हों ने इस बैठक के दौरान जिस में राज नाथ सिंह, भारतीय गृह मंत्री भी उपस्थित थे कहा कि दाईश ने दुनिया भर के सभी मुसलमानों को अपने साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है और यह भारत और दुनिया के मुस्लिम के लिए एक संभावित खतरा है।
मौलाना कल्बे सादिक़ अल इंडिया मुस्लिम पर्सनल्ला बोर्ड के सहायक भी है कहा कि एक आलिम होने की वजह से मेरी जिम्मेदारी है कि मैं इस आतंकवादी समूहों से लड़ने के लिए उठ जाऊं और उनके खिलाफ बलों को जुटाया जाए
3307133