IQNA

अमेरिका का अनुसंधान संस्थान:

इस्लाम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है

16:13 - January 02, 2016
समाचार आईडी: 3470005
अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिका में प्यू रिसर्च सेंटर ने एक रिपोर्ट में लिखा है, इस सदी के अंत तक मुसलमानों की संख्या पहली बार इतिहास में ईसाइयों से अधिक हो जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) समाचार «एनपीआर» के हवाले से, ईसाई धर्म वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है और उसके अनुयायि दुनिया की आबादी का एक तिहाई हिस्सा हैं।
प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, दुनिया में इस्लाम सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है और 2050 तक दुनिया की आबादी का 30 प्रतिशत हो जाएगा।
हालांकि, 2010 में, मुसलमानों की आबादी दुनिया की जनसंख्या का 23 प्रतिशत हैं। इसका मतलब 2050 में मुस्लिम आबादी ईसाई आबादी के बराबर हो जाएगी।
रिपोर्ट में आया है कि मुस्लिम जनसंख्या में अगर से इसी तरह वृद्धि होती रही तो 2070 के बाद मुसलमानों की संख्या ईसाइयों से अधिक हो जाएगी।
ईसाइयों की संख्या 2050 में 2.1 से 2.9 अरब हो जाऐगी जब कि मुस्लिम आबादी 1.6 अरब से वृद्धि होकर, 2.8 अरब तक पंहुच जाऐगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, गैर-अद्वैतवादी धर्मों जो वर्तमान में यूरोप और अमेरिका में बढ़ रहे हैं 2050 में उनकी आबादी कम हो जाएगी।
3470273

captcha