IQNA

इराक के प्रांत "बाबुल" में एक साथ चार मस्जिदों में विस्फोट

9:34 - January 05, 2016
समाचार आईडी: 3470023
अंतरराष्ट्रीय समूह: आज 4 जनवरी को सुबह इराक के प्रांत "बाबुल" में एक साथ चार मस्जिदों में बम विस्फोट हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने समाचार एजेंसी "सतुरल अख़्बारीया" के अनुसार बताया कि "बाबुल" प्रांत के स्थानीय स्रोत ने एलान किया कि एक सशस्त्र समूह ने "बाबुल" प्रांत के दक्षिण में एक साथ चार मस्जिदों में बम विस्फोट किया।

बताया जाता है कि यह हमला शेख़ बाक़िर नमर की शहादत के ख़िलाफ हुआ है।

क्षेत्र में स्थानीय सूत्र ने बताया कि शहर के उत्तर में मस्जिद "फतह", मस्जिद अस्रीया, मस्जिद अम्मार, को आग लग़ा कर विस्फोट से उड़ा दिया।

सूत्र ने यह भी बताया: कि बम विस्फोट के बाद मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई थी और पड़ोसी घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

3464489

captcha