अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने इस्लामिक समाचार एजेंसी (इना) के हवाले से बताया कि मोरक्को ने कुद्स और अल-अक्सा मस्जिद की स्थिति के आकलन बैठक की अज्ञात कारणों से मेजबानी से इन्कार करने पर इंडोनेशिया को इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चुना गया।
यह शिखर सम्मेलन इस साल 7और 8मार्च को 'फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष "महमूद अब्बास" की मांग़ पर कुद्स और अल-अक्सा मस्जिद की स्थिति के आकलन करने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
ओआईसी के महासचिव "अयाद अमीन मदनी" ने इंडोनेशिया और फिलिस्तीन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिखर सम्मेलन के तैयारी के बारे में चर्चा और विचारों का आदान प्रदान किया था।
पिछ्ले साल दिसंबर में इंडोनेशिया की राजधानी "जकार्ता" सिटी कुद्स और फिलिस्तीन की स्थिति पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी किया था।