IQNA

क्वेटा संगोष्ठी में शिया और सुन्नी उल्मा की बैठक

16:02 - February 23, 2016
समाचार आईडी: 3470168
अंतरराष्ट्रीय समूह: पाकिस्तान के क्वेटा में आयोजित संगोष्ठी में शिया और सुन्नी उल्मा ने बैठक कर संगोष्ठी के दौरान एकता पर बल दिया।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) रविवार 21 फरवरी को क्वेटा के सीरीनाए होटल में आबरुए दीने मुस्तफा (PBUH) के नाम से संगोष्ठी आयोजित की ग़ई जिसमें इमामे जुमा और राज्य सभा और पाकिस्तान की सीनेट के प्रतिनिधि मौजुद थे

सेमिनरी विश्वविद्यालय और हौज़े के प्रोफेसर, शिया और सुन्नी छात्र और सैकड़ों राजनीतिक और धार्मिक दलों के प्रतिनिधि संगोष्ठी में मौजुद थे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने इस्लामी एकता और विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका की आवश्यकता पर बल दिया।

संगोष्ठी में उपस्थित शिया और सुन्नी विद्वानों ने मुस्लिम विश्व में वर्तमान समस्याओं के संदर्भ में तकरीर किया।

जमीयत उलेमा इस्लाम पार्टी के प्रतिनिधि और पाकिस्तान के सदस्य हाफिज हम्दुल्लाह क्वेटा संगोष्ठी के वक्ताओं में से थे।

उन्होंने यह भी जोर दिया: कि इस्लामी फिरकों के विद्वानों को चाहिए कि आपस में एकजुट रहें और दुश्मनों के साथ मुक़ाबला करें।

3477848


captcha