IQNA

कुरान के अर्थ का पढ़ना पाकिस्तान के स्कूलों में अनिवार्य है

14:20 - March 13, 2016
समाचार आईडी: 3470218
अंतर्राष्ट्रीय समूह: धार्मिक मामलों और पाकिस्तान के इंटरफेथ सद्भाव के मंत्री ने घोषणा की: पांचवें से दसवीं कक्षा तक अर्थ के साथ कुरान पढ़ना अनिवार्य है।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) खबर «brecorder» के हवाले से, सरदार मोहम्मद यूसुफ ने कल, 12 मार्च को, इस्लामाबाद में फातिमा ज़हरा (स) के सम्मेलन में इस घोषणा के साथ कहा कि संघीय सरकार इस योजना को लागू करने की योजना बना रहा है ।

सरदार मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि परियोजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कानून को मंजूरी दे दी गई हहै।

अपने भाषण के दूसरे हिस्से में कहा: पाकिस्तानी सरकार धर्मों के बीच दोस्ती और सामंजस्य बनाने के लिए और सांप्रदायिकता को रोकने के लिऐ भी महान प्रयास किऐ है।

पाकिस्तानी धार्मिक मामलों और धर्मों के बीच समन्वय के मंत्री ने कहा: आवश्यक है कि धर्मों के बीच समन्वय का विस्तार करें ता कि समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए देश में गारंटी हो।

सरदार मोहम्मद यूसुफ ने कहा, कुछ तत्व सांप्रदायिकता और घृणा को बढ़ावा देकर देश को कमजोर करने में लगे हैं, लेकिन मुस्लिम विद्वानों को चाहिऐ कि, एकजुट पैदा करके देश को मजबूत करें।

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री ने यह भी कहा है: कि जल्द ही धर्मों के बीच समन्वय पर ऐक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

3482678

captcha