अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया तुर्की के हवाले से, पुलिस ने शनिवार को देश भर में एक चेतावनी जारी करके दाइश द्वारा रविवार को चर्चों और सभाओं पर संभावित हमले के बारे में चेतावनी दी है।
तुर्की पुलिस इस चेतावनी में बल दिया है कि मुम्किन है दाइश आतंकवादी गैर -मुस्लिम के पूजा घरों के साथ ही वाणिज्य दूतावास और दूतावासों को विशेष रूप से अंकारा में अपने हमलों का लक्ष्य बनाऐं।
जबकि यह सुरक्षा चेतावनी दी गई है पिछले शनिवार (19 मार्च) को इस्तांबुल में विस्फोट के एक परिणाम के रूप मे, एक ईरानी सहित चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
तुर्की के अधिकारियों ने दाइश से संबद्धित आतंकवादी समूहों को इस विस्फोट के लिए जिम्मेदार बताया था ।
पिछले आठ महीने में तुर्की के विभिन्न भागों में 6 विस्फोट हुऐ हैं और अंकारा में अधिकारियों ने अनुसार दाइश ने 4 हमलों की जिम्मेदारी ली है कि इन हमलों में अक्टूबर में तुर्की की राजधानी में शांति मार्च के रास्ते में आतंकवादी हमला था इस में 103 लोग मारे गऐ थे।
इसके अलावा कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के कट्टरपंथी शाखा ने दो अन्य हमलों की जिम्मेदार ली है
तुर्की, सीरिया और इराक में दाइश के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के नेतृत्व में तथाकथित गठबंधन के एक सदस्य के रूप में माना जाता है जब कि यह सच है कि अंकार पर आतंकवादी समूहों को प्रशिक्षण देने और सीरिया में उसको हथियार दिऐ जाने का आरोप लगता आरहा है।