अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "Shafaqna" खबर साइट के हवाले,इस मामले को सुनने के लिऐ बनी तीन जजों पर शामिल ऐक टीम ने अदालत की शुरुआत के कुछ क्षणों बाद और न्यायिक औपचारिकताओं को पूरा किऐ बिना देश में इस्लाम को आधिकारिक धर्म के रूप में ख़त्म करने की दायर याचिका को खारिज कर दिया।
बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका को प्रस्तुत ककरने के साथ 90% की मुस्लिम आबादी वाले देश में विरोध की लहर शुरू होगई थी।
इससे पहले "जमाअते इस्लामी" पार्टी, बांग्लादेश की सबसे बड़ी इस्लामिक पार्टी के रूप में इस कार्वाई के विरोध में देश के मुसलमानों से आम हड़ताल के लिए कहा था।
बांग्लादेश 1971 में पाकिस्तान से आजादी के युद्ध के बाद से आधिकारिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के रूप में जाना गया था।
हालांकि, "हुसैन मोहम्मद इरशाद," 1988 में बांग्लादेश के हाकिम ने, देश के आधिकारिक धर्म के रूप में इस्लाम को चुना।