अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "ओयून अल खलीज" जानकारी डेटाबेस के अनुसार बताया कि "थॉमस दी मीज़िज़" ने कल 31 मार्च को काहिरा में इस्लामिक सेंटर अल-अजहर में बोलते हुए कहा कि इस्लाम पूरी तरह से घृणा और हिंसा से दूर है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सहिष्णुता की जरूरत है और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व है, और कहा कि जर्मनी इस्लाम और मुसलमानों का सम्मान करता है ।
"थॉमस दी मीज़िज़" ने कहा कि मैं चाहता हुं कि अल-अजहर से इस संदेश को दुनिया भर के लिए भेजा जाए कि इस्लाम सहिष्णुता और सहनशीलता का धर्म है और इसका आतंकवादी कनेक्शन नही है।
जर्मन गृह मंत्री ने कहा कि धार्मिक सहिष्णुता का मतलब यह नही कि दुसरे धर्म पर प्रतिबंध लगाया जाए।