IQNA

नजफ़ में इमाम अली के जन्मदिन के अवसर पर कुरानी महफ़िलें

16:40 - April 22, 2016
समाचार आईडी: 3470329
अंतरराष्ट्रीय टीम: नजफ़ में इमाम अली की जयंती के अवसर पर इमाम अली के पवित्र रौज़े ने कुरआनी महफ़िलों की एक श्रृंखला शुरू की है।

अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) "आस्तानऐ अलवी के दारुलक़ुरआन" की जानकारी डेटाबेस के हवाले से,यह कुरानी महफ़िलें पवित्र आस्तानऐ अलवी के धार्मिक मामलों से संबद्धित दारुलक़ुरआन करीम के प्रयासों से नजफ़ में इमाम अली पवित्र रौज़े के आंगन आयोजित की जारही हैं और तीन दिनों तक जारी रहेंगी।

"शेख साद अबू ताबूक़", इमाम अली (अ.स) के पवित्र रौज़े के दारुलक़ुरआन के प्रबंधक ने इस बारे में कहा: यह कुरानी महफ़िलें 13 रज्जब इमाम अली (अ.स) के जन्म दिवस के अवसर पर और नजफ से बाहर और अंदर के प्रमुख reciters की उपस्थित के साथ आयोजित की जारही हैं ।

उन्होंने कहा:इन कुरआनी हलकों में, हौज़ऐ नजफ के कुछ विद्वानों और प्रोफ़ेसर्स जैसे "सैयद अहमद अल मूसवी अलअशकूरी", "सैयद सामी अल बद्री" और "शेख मुस्तफा अबू ताबूक़" ने अपने भाषणों में इमाम अली (अ.स) के गुणों को बयान किया।

इमाम अली (अ.स) के पवित्र रौज़े के दारुलक़ुरआन के निदेशक ने अंत में कहा: यह कुरानी महफ़िलें तीन रातों तक इमाम अली (स) के पवित्र ररौज़े के आंगन मे जारी रहेंगी।

3490908


नजफ़ में इमाम अली के जन्मदिन के अवसर पर कुरानी महफ़िलें

नजफ़ में इमाम अली के जन्मदिन के अवसर पर कुरानी महफ़िलें

नजफ़ में इमाम अली के जन्मदिन के अवसर पर कुरानी महफ़िलें


captcha