"अहमद रहमानू विच' ईरानी अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के सस्वर पाठ में बोस्निया हर्जेगोविना देश के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ एक साक्षात्कार में इस महत्वपूर्ण कुरानी घटना के आदर्श वाक्य " एक पुस्तक, एक राष्ट्र "को बहुत मूल्यवान बताया।
उन्होंने कहा: कि 33वीं ईरानी इंटरनेशनल कुरान चैम्पियनशिप का नारा सूरा अल इमरान की 103 आयत " وَاعْتَصِمُواْ بِحَبْلِ اللّهِ جَمِيعًا وَلاَتَفَرَّقُواْ: सब लोग अल्लाह की रस्सी को मज़बूती से पकड़ लो, और अलग न हो, के अनुसार है।"
इस बोस्नियाई क़ारी ने इस बात चीत में कहा:”में ने चार वर्ष की आयु से मोहल्ले की मस्जिद के इमाम जमाअत से क़िराअते क़ुरआन को सीखा और इस समय मस्जिद के इमाम के रूप में काम कर रहा हूं और युवाओं को क़ुरआन सिखा रहा हूं”।
उन्हों ने कहा:” बा वजूद इसके कि सभी प्रसिद्ध प्रोफ़ेसरों की क़िराअतों पर ध्यान रखा लेकिन अपने शैली पर पढ़ता हूं और यह बात ज्युरी समित के सदस्यों के लिऐ दिलचस्प थी”
अहमद रहमानू विच' ने अंत में कहा: "मेरी दृष्ट में ईरानी अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता दुनिया भर में कामिल तरीन कुरानी प्रतियोगिता है कि इस्लामी राष्ट्र की एकता को प्रदर्शित करती है"।
अंतरराष्ट्रीय क़िराअत व हिफ़्ज़े कुरान प्रतियोगिता की 33वें चरण का उद्घाटन समारोह, 11मई बुधवार शाम अली लारीजानी, ईरान की संसद के प्रमुख की मौजूदगी के साथ आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता का यह चरण"एक पुस्तक, एक राष्ट्र" के नारे के साथ और विश्व के 75 देशों से 57क़ारी व 57 हाफ़िज़ के साथ मुसल्लाऐ इमाम ख़ुमैनी र.तेहरान में आयोजित किया जा रहा है और इसी समय दुनिया भर से 16 नाबीना हाफिज़े कुरान की उपस्थित के साथ नाबीनाओं की अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता आयोजित होरही है।