IQNA

क़िराअत क्षेत्र में दूसरा स्थान: न्यायाधीशों का फैसला उचित और निष्पक्ष था

16:47 - May 18, 2016
समाचार आईडी: 3470406
अंतरराष्ट्रीय टीम; 33वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के क़िराअत विषय में दूसरे स्थान पर पंहुचे और अफगानिस्तान के प्रतिनिधि ने कहा; जूरी का फैसला बहुत संतोषजनक और उचित था।

मोहम्मद जावेद अक्बरी 33वीं अंतरराष्ट्रीय कुरान प्रतियोगिता के क़िराअत विषय में अफगानिस्तान के प्रतिनिधि ने अंतरराष्ट्रीय कुरान समाचार एजेंसी (IQNA)के साथ बात चीत में न्यायाधीशों के फैसले को उचित बताया और कहा; जूरी समित के लोग प्रसिद्ध क़ुरानी प्रशिक्षक थे और मीडिया के माध्यम से उन लोगों के बारे में जो मालूमा प्राप्त कीं, प्रतिस्पर्धा में उनकी कौशलता का मुझे एहसास हुआ, क्योंकि एक निष्पक्ष फैसले का प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा,सभी भाग लेने वाले क़ारी अच्छे स्तर के थे और सभी क़ुरान में अहले फन थे और फ़ाइनल में पंहुचने वाले क़ारियों की क़िराअत उच्च थी और अंतिम फ़ैसला न्यायाधीशों के हाथ में था।

अक्बरी ने अपनी क़िराअत मुनासिब बताया व कहा; अपनी तिलावत के स्तर को तय नहीं कर सकता हूं इसको न्यायाधीशों और सुने वालों के ऊपर छोड़ रहा हूं।

उन्होंने कहा, हॉल में मौजूद लोगों, खासकर अफगानी जो दर्शकों का ऐक हिस्सा थे द्वारा प्रोत्साहन को धन्यवाद दिया और कहा: लोगों की तालियों व प्रोत्साहन ने मुझे शक्ति और ऊर्जा दी, और न केवल अफगानी लोग बल्कि अलग अलग देशों से सभी reciters भी मुझे प्रोत्साहित कर रहे थे।

अक्बरी ने अफगानिस्तान में क़ुरानी संस्कृति के प्रसार को भविष्य मं अपने प्रोग्राम में बताया और कहा; प्रतियोगिता में मेरा होना अफगानिस्तान के लिऐ नई बात थी और क़ुरान क्षेत्र में अफगानी युवाओं के लिऐ प्रोत्साहन हो सकता है।

3498931

captcha