IQNA

बीसवां दुबई पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण

16:03 - May 31, 2016
समाचार आईडी: 3470447
अंतरराष्ट्रीय टीम: दुबई टीवी नेटवर्क्स, बीसवां दुबई पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट जो रमजान के पवित्र महीने के दौरान आयोजित किया जाएगा, का सीधा प्रसारण कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कुरान समाचार ऐजेंसी (IQNA) «KTimes» ख़बर के हवाले से, अहमद ज़ाहिद, दुबई पुरस्कार इंटरनेशनल कुरान टूर्नामेंट में मीडिया विभाग के निदेशक ने कहा: एक विशेष उपग्रह चैनल विश्व स्तर पर इस प्रतियोगिता के कार्यक्रमों को विभिन्न समयों पर प्रसारित करने के लिए स्थापित किया गया ।

उन्होंने कहा: उपग्रह चैनल "समा" और "नूर" प्रतियोगिता के कार्यक्रम को दैनिक रूप में प्रसारित और टूर्नामेंट का मीडियाई विभाग भी प्रत्येक दिन की गतिविधियों का सारांश एक रिपोर्ट पेश करेगा।

जाहिद ने कहा; कि इसी तरह प्रशंसक प्रतियोगिता के कार्यक्रमों इंटरनेट के माध्यम से ट्रैक कर सकते हैं।

उन्होंने इसी तरह यह भी कहा: दुबई पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय पवित्र कुरान टूर्नामेंट, आधिकारिक सामाजिक मीडिया चैनलों ट्विटर, फेसबुक, Instagram और ब्लैकबेरी पर भी है।

इस वर्ष की प्रतियोगिता दसवीं रमजान से विभिन्न देशों से लगभग 160 लोगों की उपस्थित के साथ 13 विषयों में आयोजित किया जाएगा।

3502647

captcha