
मस्जिद, "अया सोफ़िया" में क़रआन ख़्वानी पर ग्रीस की आपत्ति
अंतर्राष्ट्रीय क़ुरआन समाचार ऐजेंसी (IQNA) «एनसीए» खबर के हवाले से, पिछले सप्ताह तुर्की मीडिया ने सूचना दी, रजब तय्यब उरदोगान,इस देश के राष्ट्रपति ने कहा; रमज़ान महीने के दौरान हर दिन क़िराअते क़ुरान समारोह अया सोफ़िया की मस्जिद में आयोजित किया जाएगा ।
ग्रीक के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके इस कार्रवाई की निंदा करते हुऐ दावा किया है कि यह बात ऐक तरह उग्रवाद की वापसी है।
मंत्रालय के बयान में आया है कि यह निर्णय समझ से बाहर है और अनादर और वास्तविकता के साथ कनेक्शन की कमी को दर्शाता है। इसके अलावा, इस तरह के काम लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष समाज के सिद्धांतों के अनुसार नहीं हैं।
ग्रीक विरोध वहां से पैदा होता है कि इस देश ने अभी भी अया सोफ़िया मस्जिद को रूढ़िवादी चर्च के रूप में मानता है।
अया सोफ़िया सबसे पहले, एक रूढ़िवादी चर्च (पूर्वी ईसाई धर्म) था, जो 532 में बाइजेंटाइन साम्राज्य के दौरान बनाया गया था।
सुल्तान मोहम्मद द्वितीय उस्मानी द्वारा 1453 में इस्तांबुल की विजय के बाद उन्होंने आदेश दिया कि अया सोफ़िया चर्च को मस्जिद में बदल दें। बाद में, सुल्तान सुलैमान अव्वल ने आदेश दिया अया सोफ़िया के भीतर चित्रों और लघु चित्रों को कवर कर दिया जाऐ ता कि शुक्रवार की नमाज़ पढ़ी जा सके।
तुर्की में अतातुर्क के सत्ता में आने और गणराज्य घोषित करने के बाद, अया सोफ़िया को एक संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया।